फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   KCA team defeated Mankapur by 64 runs.

Basti News: केसीए की टीम ने मनकापुर को 64 रन से दी शिकस्त

Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
KCA team defeated Mankapur by 64 runs.
खैर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को पुरस्कार देते आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती और मनकापुर गोंडा टीम के बीच अंडर-16 आयु वर्ग के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। खैर की टीम ने गोंडा को 64 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

केसीए बस्ती की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 184 रन का स्कोर खड़ा किया यश शर्मा ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। आयुष यादव ने 15 और अंकित चौधरी ने 15-15 रन बनाए। मनिकापुर के गेंदबाज अंशुमन दो, अंजाने और मोहित ने 1-1 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनकापुर की टीम ने 24 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

मनिकापुर के टीम से अंशुमान सोनी ने 37, करण गुप्ता ने 24 और अक्षत देव मिश्रा ने 12 रन की परी खेली। केसीए टीम के गेंदबाज मेधा प्रताप सिंह ने पांच विकेट झटके। यश शर्मा ने 2, विकेट दीपक और खालिद ने एक-एक विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी करने वाले मेधांश प्रताप सिंह को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। कोच आलोक वर्मा और सौरभ पाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed