फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kasturba gandhi school union met to dm

कस्तूरबा विद्यालय संघ का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला

Mon, 13 Nov 2017 11:34 PM IST
basti
basti Updated Mon, 13 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
kasturba gandhi school union met to dm
मांग - फोटो : amar ujala
बस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डेन और शिक्षकों की परीक्षा लिए जाने से उत्पन्न समस्याओं और भ्रांतियों को लेकर सोमवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिक्षक और शिक्षणेतर संघ के पदाधिकारी डीएम से मिले। वार्ता के दौरान संघ की जिलाध्यक्ष रंजना सिंह और महामंत्री सावित्री त्रिपाठी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डीएम अरविंद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि परीक्षा 15 नवंबर को ही डायट पर होगी। इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस परीक्षा का प्रभाव किसी की नौकरी पर नहीं पड़ेगा और न ही फेल होने वाली की संविदा समाप्त होगी। फेल होने वाले का नाम भी उजागर नहीं किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वालों का सम्मान विकास भवन में एक समारोह में किया जाएगा। जिस विद्यालय के शिक्षक या वार्डेन टॉप करेंगे उस विद्यालय को मॉडल बनाया जाएगा। बताया कि यह परीक्षा न तो आधिकारिक रूप से हो रही है न ही इसका रिकॉर्ड रखा जाएगा। कोई भी वार्डेन या शिक्षक जिस विषय में परीक्षा देना चाहे उसकी छूट होगी। कंप्यूटर तक की परीक्षा होगी। पहले यह वार्ता डीएम आवास पर हुई। संघ के पदाधिकारी वार्ता से संतुष्ट रहे और उन्होंने इसमें सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कहा कि संघ की मांग परीक्षा न कराने की नहीं बल्कि परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ समय की मांग को लेकर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed