फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Karni Sena demonstration

Basti News: गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena demonstration
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा सुखदेव सिंह के हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन।
फोटो
विज्ञापन

शास्त्री चौक पर पुतला फूंककर की नारेबाजी
10 दिसंबर तक कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में पांच दिसंबर को उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे जिले के राजपूत समाज में उबाल है। मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह मोनू व जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह रोलू के नेतृत्व में करणी सेना से जुड़े लोगों ने शास्त्री चौक से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंक करर नारेबाजी की।
शास्त्री चौक से नारेबाजी करते हुए राजपूत समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां भी उन्होंने नारेबाजी की। मांग कर रहे थे कि हत्या में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह रोलू ने ज्ञापन देने के बाद चेतावनी दी कि यदि दस दिसंबर तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बस्ती से करणी सेना से जुड़े लोग राजस्थान कूच करेंगे। कहा कि 36 जातियों के जितने भी लोग हैं, सभी लोग राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल संरक्षक अमित सिंह राहुल, मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह बिक्कू, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासंघ अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, महामंत्री घनश्याम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed