फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kanya Pujan was done at Anganwadi centers, emphasis on education and self-reliance

Basti News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ कन्या पूजन...शिक्षा, स्वावलंबन पर जोर

Wed, 01 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Kanya Pujan was done at Anganwadi centers, emphasis on education and self-reliance
आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण संबंधी पोस्टर के जरिये जानकारी देते कर्मी
बस्ती। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए शारदीय नवरात्र के पर्व पर शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान के पांचवें चरण के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ।
विज्ञापन

इसी के तहत शहर के आवास विकास स्थित काली मंदिर पर गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्र ने कन्या पूजन कार्यक्रम किया। 51 कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर तथा कन्याओं को टोकरी गिफ्ट पैकेट में वाटरबोतल, लंचबॉक्स, चॉकलेट, खिलौने, फल, मिठाई आदि सामान दिया गया। सभासद पप्पू शुक्ल मौजूद रहे। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों/आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिला प्रोबेशन और आईसीडीएस विभाग की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के जन्म के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव किया जाना है। महिलाओं और बच्चों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना है तथा जमीनी स्तर पर बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक कदम उठाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन कार्यक्रम कार्यकर्ती और सहायिका की ओर से किया गया। इस दौरान मनोज, दीपक, सुधीर आदि मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण संबंधी पोस्टर के जरिये जानकारी देते कर्मी

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण संबंधी पोस्टर के जरिये जानकारी देते कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed