फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kanwariya going to Ayodhya to collect water on bike dies in road accident in Basti

अंतिम कांवड़ यात्रा: जल लेने बाइक से अयोध्या जा रहे कांवड़िए की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल

Tue, 11 Aug 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 01:29 AM IST
सार

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanwariya going to Ayodhya to collect water on bike dies in road accident in Basti
मृतक विजय कुमार की फ़ाइल फोटो - फोटो : 1

विस्तार

कप्तानगंज क्षेत्र के ककुआरावत गांव के पास रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में कांवड़िए की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कुऊवाजप्ती गांव निवासी विजय कुमार चौधरी (40) पुत्र सीताराम चौधरी रविवार शाम गांव के मित्रों के साथ बाइक से अयोध्या जल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले थे। देर रात कप्तानगंज क्षेत्र में ककुआरावत गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed