फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kanwariya died after Bike collided with railing of fourlane in Basti

UP News: बस्ती जिले में फोरलेन की रेलिंग से टकराई बाइक, कांवड़िया की मौत

Tue, 26 Jul 2022 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Jul 2022 01:32 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रदीप कुमार उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया। उनके साथ दूसरी बाइक पर चल रहे दूसरे साथी भी मौके पर पहुंच गए। उनके परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Kanwariya died after Bike collided with railing of fourlane in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फोरलेन पर हर्रैया कस्बे के पास रेलिंग की ग्रिल से टक्कर के बाद बाइक सवार कांवड़िया की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा साथी कांवड़िया भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बाइक रेलिंग से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल बाजार निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ दीपू (24) और बृज किशोर गुप्ता (26) अयोध्या से जल भरकर भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने आए थे। मंगलवार सुबह सवा छह बजे जल चढ़ाकर दोनों वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


करीब साढ़े नौ बजे यह दोनों बाइक से जब हर्रैया कस्बे के विशाल नर्सिंग होम के सामने पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फोरलेन की रेलिंग से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्रदीप कुमार उर्फ दीपू को मृत घोषित कर दिया। उनके साथ दूसरी बाइक पर चल रहे दूसरे साथी भी मौके पर पहुंच गए। उनके परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed