{"_id":"6585ddeede73fd73a70a45f4","slug":"kanungo-had-already-taken-bribe-of-rs-25-thousand-from-kashtakar-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8806-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: काश्तकार से पहले भी 25 हजार रुपये रिश्वत ले चुका था कानूनगो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: काश्तकार से पहले भी 25 हजार रुपये रिश्वत ले चुका था कानूनगो
विज्ञापन
बस्ती। दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव शिकायत करने वाले काश्तकार से 25 हजार रुपये पहले भी वसूल कर चुका था। आरोप है कि करीब डेढ़ साल से वह काश्तकार को परेशान कर रहा था। रुपये लेने के बाद साल भर तक चक्कर कटवाने के बाद अनिल फिर 10 हजार रुपये की मांग करने लगा। आजिज आकर काश्तकार इशरार अहमद ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बस्ती इकाई से की। जिसके बाद बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
कप्तानगंज क्षेत्र के रमवापुर निवासी इशरार अहमद के अनुसार उसने गांव के गुरु प्रसाद यादव से सन् 1973 की बैनामाशुदा जमीन में से कुछ साल पहले 101 एयर यानी आठ बिस्वा जमीन का बैनामा कराया था। उसका खारिज-दाखिल भी हो चुका है। जिस आराजी नंबर में वह जमीन है उसमें 13 बिस्वा जमीन दूसरे के नाम थी। उस जमीन की जमीन का एक अन्य व्यक्ति ने बैनामा कराया लेकिन उसके दस्तावेज में रबका 16 बिस्वा दर्ज हो गया। इस तरह कुल मिलाकर मौके पर मौजूद 21 बिस्वा जमीन में से आठ बिस्वा के लिए इशरार अहमद और 16 बिस्वा जमीन के लिए उनका विपक्षी दावेदारी करने लगा। शिकायत कर्ता का कहना है कि कानूनगो दोनों पक्षों को साधने की कोशिश कर रहा था। एक तरफ उसके आठ बिस्वा जमीन में से तीन बिस्वा काटकर दूसरे पक्ष को 14 बिस्वा की जगह 16 बिस्वा पूरा कराने को कह रखा था। जबकि दूसरी तरफ इशरार से उसके आठ बिस्वे की पैमाइश करके कब्जा दिलवाने के लिए आश्वासन देता रहा।
यह मामला हर्रैया तहसील तक पहुंचा। इशरार अहमद के मुताबिक राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने उससे पहले 25 हजार रुपये में पैमाइश करके कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। मगर रुपये लेने के बाद वह टाल-मटोल करने लगा। बाद में 10 हजार रुपये फिर मांगने लगा। तब उसने एंटी करप्शन सेल से इसकी शिकायत कर दी। टीम ने बृहस्पतिवार को कप्तानगंज में कानूनगो को रुपये लेते समय गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह है मामला
- जमीन की पैमाइश के लिए हर्रैया तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कप्तानगंज कस्बे में कार में बैठकर काश्तकार से रुपये लेते समय टीम ने पकड़ लिया। आरोपी को कोतवाली थाने के सुपुर्द करके टीम के प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। आठ बिस्वा जमीन की पैमाइश करके कब्जा दिलाने के एवज में काननूगो ने रुपये मांगे थे।