{"_id":"667f3307e5936990a9096eeb","slug":"kanpur-hawker-dies-after-being-hit-by-car-basti-news-c-207-1-sgkp1006-119536-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कानपुर के फेरीवाले की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कानपुर के फेरीवाले की कार की टक्कर से मौत
Sat, 29 Jun 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा के परसा हज्जाम के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा क्षेत्र के परसा हज्जाम (मुजेहना) के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से कानपुर जिले के फेरीवाले की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर फेरीवाले के पिता भी मौके पर पहुंच गए।कार चालक को भी चोट आई हैं।
जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी अरविंद सिंह पिता भूरा सिंह व कुछ अन्य लोगों के साथ बस्ती जिले के टेमी गांव में रहकर साइकिल से गांव-गांव घूमकर प्लास्टिक का सामान बेचते थे। शुक्रवार की सुबह अरविंद सिंह साइकिल लेकर सामान बेचने जा रहा था।
सुबह करीब सात बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम (मुजेहना) के पास गोरखपुर से आ रही कार ने पीछे से साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे साइकिल सवार अरविंद सिंह उछल कर नीचे गिरा और मौके पर मौत हो गई। पुलिस और एनएचएआई की टीम शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास कर रही थी। कुछ देर बाद मौक पर पहुंचे उसके पिता भूरा सिंह ने शव की पहचान की। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।