{"_id":"615dec058ebc3e6253304223","slug":"kanpur-bus-service-via-calvary-basti-news-gkp411989316","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: दीपावली में शुरू हो जाएगी कलवारी से कानपुर बस सेवा, यात्रियों मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: दीपावली में शुरू हो जाएगी कलवारी से कानपुर बस सेवा, यात्रियों मिलेगी राहत
Thu, 07 Oct 2021 02:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:42 PM IST
सार
दीपावली में शुरू हो जाएगी कलवारी होकर कानपुर बस सेवा, बस्ती डिपो ग्रामीणों की सुविधा के लिए शुरू करेगी सेवा।
विज्ञापन
बस्ती डिपो पर गंतव्य को जाने को खड़ी बसें।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली में बस्ती डिपो ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए बस्ती-कलवारी और कानपुर सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का अयोध्या, लखनऊ व कानपुर का सफर आसान हो जाएगा। यात्रियों को बस्ती शहर का चक्कर लगाने की नहीं पड़ेगी।
अब तक नगर बाजार, कलवारी, दुबौलिया व विशेषरगंज के यात्री लखनऊ व कानपुर जाने के लिए बस्ती और छावनी बाजार पहुंच कर बस पर सवार होते थे। बस्ती डिपो ने इस समस्या को देखते हुए दीपावली तक रोजाना सुबह साढ़े छह बजे से कानपुर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह बस बस्ती बस स्टेशन से नगर बाजार, कलवारी से दुबौलिया और छावनी होकर अयोध्या, लखनऊ और कानपुर जाएगी।
दोबारा यही बस कानपुर से शाम पांच बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगी और इसी रूट पर यात्रियों को उतारती हुई वापस बस्ती पहुंचेगी। इस बस सेवा का संचालन शुरू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लखनऊ व कानपुर का सफर आसान हो जाएगा और उन्हें अनावश्यक रूप से बस्ती का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
बेड़े में शामिल हैं 24 अनुबंधित बसें
रोडवेज के बेड़े 90 विभाग की और 24 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इनके लिए 48 नियमित चालक, 36 नियमित परिचालक, 136 संविदा चालक, 158 संविदा परिचालक लगाए गए हैं। इनके अलावा 19 नियमित परिचालक बस से हटाकर कार्यालय व अन्य कार्यों में लगाए गए हैं।
21 रूटों पर चल रहीं अनुबंधित सेवाएं
21 लोकल रूटों पर अनुबंधित बसें संचालित की जा रही हैं। पांच अन्य सेवाएं संचालित करने के लिए प्रस्तावित हैं। इसमें बस्ती-मुखलिसपुर, बस्ती-ऊंजी, बस्ती-बांसी-कानपुर, बस्ती-तामेश्वरनाथ, बस्ती-मझौआ कला शामिल हैं।
बस्ती डिपो के एआरएम आरपी सिंह ने कहा कि दीपावली में बस्ती से कलवारी होकर सीधे कानपुर तक सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए बस का इंतजाम किया जा रहा है।