फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kalash Yatra taken out with tableau of gods and goddesses

Basti News: देवी-देवताओं की झांकी के साथ निकाली कलश यात्रा

Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 23 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with tableau of gods and goddesses
बस्ती। क्षेत्र के दशकोलवा में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। आयोजन स्थल से सोनूपार, डारीडीहा होते हुए बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य यजमान रामानंद पांडेय एवं राजेश्वरी पांडेय व कलश लिए महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती का पूजन किया और कुआनो नदी से कलश में जल भरा।
विज्ञापन

कलश यात्रा से पूर्व आचार्य आशीष पांडेय ने श्रीराम, सीता जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी, श्री राधा जी, श्री कृष्ण जी की झांकी का पूजन कराया। सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण की पोथी लेकर यजमान राममणि पांडेय व नीलम पांडेय आगे-आगे चल रही थीं। पीछे से नारायण का जय घोष होता रहा।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य मिथिलेश शास्त्री ने पहले दिन की कथा में बताया कि श्रीमद्भागवत कथा युवाओं को कर्म करने की ऊर्जा एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी का भान कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत में समाज की सभी विडंबनाओं का संपूर्ण समाधान है। यजमान राममणि पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन सायं 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा होगी। इस अवसर पर चित्रकूट धाम से आए अनिल जी, अयोध्या धाम से आए ध्यानचंद्र पांडेय, सुनील, अत्रि मिश्र, सुमित शुक्ल, चंद्रमणि पांडेय, राजकुमार पांडेय, चंद्रभान पांडेय, राम बहादुर पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed