{"_id":"65a6e8bd67a19809b90e6d86","slug":"kacheri-feeder-power-supply-will-be-disrupted-during-the-day-for-seven-days-from-today-basti-news-c-207-1-sgkp1004-10164-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज से सात दिनों तक दिन में बाधित रहेगी कचेहरी फीडर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज से सात दिनों तक दिन में बाधित रहेगी कचेहरी फीडर की बिजली आपूर्ति
Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर में बड़ेवन से कंपनीबाग मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। मार्ग की जद में आए पेड़ों की कटाई व पटरियों की खुदाई का काम चल रहा है। सुरक्षा व किसी प्रकार की घटना से बचाव के दृष्टिगत 17 जनवरी बुधवार से सात दिनों तक दिन में कचहरी फीडर से आंशिक रुप से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था के अवगत कराया है कि बिजली के तारों व खंभों के कारण मशीनों से काम कराने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने काम के समय बिजली आपूर्ति रोकने की मांग की थी। जिस कारण निर्णय लिया गया है कि सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक आंशिक रुप से आपूर्ति रोक दी जाए।
33/11 केवी उपकेंद्र अमहट से निर्गत कचहरी फीडर के तहत कटरा, पतेलवा, संत कबीर आई हॉस्पिटल, डॉक्टर सलीम गली, सरदार पेट्रोल पंप, ब्लॉक रोड, डॉक्टर रमेश की गली, हरी इंटरप्राइजेज, बड़ेबन चौराहा के आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 23 जनवरी तक दिन में आंशिक रुप से बाधित की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।