फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Junior engineers staged a strike at the commissioner's office

Basti News: आयुक्त कार्यालय पर जूनियर इंजीनियरों ने दिया धरना

Thu, 08 Aug 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Aug 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Junior engineers staged a strike at the commissioner's office
कमिश्नर कार्यालय पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना।
प्रमुख अभियंता परियोजना पर शासनादेश का पालन नहीं करने का आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के बैनर तले बुधवार को मंडल के बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर जनपद के जूनियर इंजीनियरों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में जलशक्ति मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
मंडल अध्यक्ष इं. अजीत कुमार ने कहा कि प्रमुख अभियंता (परियोजना) शासनादेश का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे राज्य सरकार की छवि खराब हो रही है। जूनियर इंजीनियरों की मांग नई नहीं है। बावजूद इसके इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति की जाए। उनका स्थायीकरण भी होना चाहिए। प्रमुख अभियंता की ओर से विभाग में कार्यरत न रहने वाले जूनियर इंजीनियरों की सूची प्रसारित न कर रिक्तियों काे लंबित रखा गया है। हमें राजपत्रित प्रतिष्ठा प्रदान किया जाना चाहिए। जूनियर इंजीनियर एवं सहायक अभियंता के एसीपी का निस्तारण किया जाए। इस मौके पर इं. संजय कुमार मौर्य, अतुल कुमार, प्रदीप कुमार, राघवेंद्र कुमार नायक, हरिओम पांडेय, अवधेश कुमार, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed