फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jungalraj in up : ex central minister

यूपी में कायम है जंगलराज ः जितिन प्रसाद

Sun, 24 Nov 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jungalraj in up : ex central minister
कबीर तिवारी के परिजनों से बातचीत करते कांग्रेस के पूर्व मंत्री। - फोटो : BASTI
यूपी में कायम है जंगलराज : जितिन प्रसाद
विज्ञापन

बस्ती। यूपी में जंगलराज कायम है। जिसका परिणाम है कि यहां हत्याएं हो रही। देश में कानून व्यवस्था तार-तार हो रही है। भाजपा सरकार में भाजपा के ही लोग मारे जा रहे हैं।
उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। पूर्व मंत्री रविवार को छात्र नेता कबीर तिवारी के परिजनों को संतावना देने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों को न्याय न देंकर दोषियों को बचाने में लगी है। यहां तक की सांसद और विधायक पर भी तंज कसे। कहा कि क्या ये लोग पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला सकते हैं। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। महाराष्ट्र के राजनीतिक घटना क्रमों पर किए गए सवाल को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता की लालच में परिवार तोड़ सकती है। कानून का उल्लंघन कर सकती है और संविधान को भी दरकिनार कर सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, नर्वदेश्वर शुक्ल, शीतला शुक्ल, गौरीशंकर कन्नौजिया, राम गोपाल सिंह, विश्वनाथ चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, रफीक खां, दुर्गेश त्रिपाठी, सचिन शुक्ल, अतीउल्ला सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, रंजीत चौहान, कर्नल एकेसिंह, कौशल त्रिपाठी, सूर्यमणि पांडेय, पवन वर्मा, रामधीरज चौधरी, पिंटू शुक्ल, शेर मोहम्मद, आलोक तिवारी, भूमिधर गुप्ता, रविन्द्र सिंह राजन, गायत्री गुप्ता, शकुंतला देवी, विक्रम चौहान, पवन अग्रहरि, सत्येन्द्र मिश्र, सुधीर यादव, सचिन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------स्व. कबीर के परिजनों को दिलाएंगे न्याय
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद रविवार को स्व. कबीर तिवारी के पैतृक गांव ऐंठीडीह पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। कहा कि न्याय दिलाने व हर सुख दुख में परिवार के साथ हैं। इससे पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कप्तानगंज चौराहे पर स्वागत किया और ऐंठीडीह लेकर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कराई। परिवार को सांत्वना देते कहा कि कांग्रेस आप के साथ ही। न्याय दिलाने को हरस्तर पर हर संभव मदद दी जाएगी। इस दौरान ज्ञानेंद्र पांडेय, विपिन राय, प्रमोद द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, अनिल भारती, कर्नल(रिटा) के सिंह, सचिन शुक्ला, कौशल त्रिपाठी, सोमनाथ पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, पवन वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed