फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   jila panchyat president election

बहुमत किसी के पास नहीं, कर रहे जीत के दावे

Fri, 02 Jul 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
jila panchyat president election
बहुमत किसी के पास नहीं, कर रहे जीत के दावे
विज्ञापन

- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : आज होगा फैसला, कौन बनेगा जिले का प्रथम नागरिक
- कलक्ट्रेट में डीएम के न्यायालय कक्ष में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा मतदान
- मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना, देर शाम तक जारी कर दिया जाएगा चुनाव परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कई दिनों तक चलते सियासी दांवपेंच के बाद शनिवार को फैसला हो जाएगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर आसीन होकर कौन जिले का प्रथम नागरिक बनेगा। इसके लिए शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम के न्यायालय कक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती होगी और देर शाम तक परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मतदान और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही सियासी पारा चरम पर है। भाजपा को उम्मीद थी कि वह अपने उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव जिता ले जाएगी, लेकिन इसमें पहली बाधा उम्मीद से कम जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव जीतकर आना रहा। भाजपा ने काफी सोच-विचार के बाद संजय चौधरी को मैदान उतारा तो इसके बाद समाजवादी पार्टी ने वीरेंद्र चौधरी को उम्मीदवार के रूप में उतारकर सीधी टक्कर दे दी। इसके बाद से जीत को लेकर दोनों ही दलों की ओर से तमाम दावे किए जाते रहे। मगर अब फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को मतदान के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि सियासी दांवपेंच में पलड़ा किसका भारी रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। निर्दल समेत अन्य दलों के कई जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं। वहीं, सपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि चुनाव में उनके उम्मीदवार की जीत तय है। पार्टी के समर्थन से जीते 16 सदस्यों के अलावा अन्य कई सदस्य संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
चुनाव प्रेक्षक पहुंचे, तैयारियों का लिया जायजा
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षक गोरखपुर के अपर आयुक्त अजय कांत सैनी शुक्रवार को बस्ती पहुंच गए। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए। बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रेक्षक सर्किट हाउस में ठहरे हैं। चुनाव के संबंध में शिकायत आदि के लिए उनके मोबाइल नंबर 9454416208 पर संपर्क किया जा सकता है।
----------------------------------
जिला पंचायत सदस्यों की स्थिति
भाजपा: 09
सपा: 16
बसपा: 06
भीम आर्मी: 01
भासपा: 02
कांग्रेस: 01
निर्दल: 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed