{"_id":"5fb95c548ebc3e9b8f2e751d","slug":"jila-panchayat-basti-news-lock-basti-news-gkp374009476","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से निर्मित दो दुकानों पर जिला पंचायत का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से निर्मित दो दुकानों पर जिला पंचायत का ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सीतापुर आई हॉस्पिटल की भूमि पर कब्जा कर दुकान बनवाने के मामले पर आरोपी पर केस दर्ज हुआ है। वहीं शनिवार को दोनों दुकानों पर जिला पंचायत की ओर से ताला भी जड़ दिया गया है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली कि कुछ लोग उक्त भूमि पर दुकान का निर्माण करा रहे हैं। स्थलीय निरीक्षण में सूचना सही मिली। कोतवाली में उक्त व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकान के शटर में ताला जड़ दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि जिला पंचायत के अभियंता अनिल कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर ओरीजोत निवासी उमाशंकर सिंह उर्फ मन्टू सिंह के खिलाफ सार्वजनिक नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई जितेंद्र शाही को सौंपी गई है। जिला पंचायत के अभियंता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर में बताया है कि जिला पंचायत बस्ती के स्वामित्व वाली पिकौरा दत्तुराय स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की भूमि पर ओरीजोत निवासी उमाशंकर उर्फ मन्टू सिंह ने ईंट की दीवार बनाकर रात में अवैध रूप से टीन शेड आदि लगा लिया है।