फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jewellery and cash were looted after breaking into the house in broad daylight

Basti News: दिनदहाड़े घर में घुसकर जेवर और नकदी लूटी

Fri, 12 Sep 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash were looted after breaking into the house in broad daylight
हर्रैया थाना क्षेत्र पेंडारी गांव में दिन दहाड़े हुई लूट की पूछताछ करती पुलिस- संवाद - फोटो : विद्यालय
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के पेंडारी गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर में खाना बना रही महिला को धारदार हथियार दिखाकर बदमाश गहने व रुपये लूट ले गए। पिटाई से डरकर महिला ने बदमाशों को चार हजार रुपये भी दे दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन

पेंडारी गांव के चार सौ मीटर दूरी पूरब भारत का घर है। उनकी पत्नी सुनीता बृहस्पतिवार को घर में खाना बना रही थी। सुनीता ने बताया कि मुंह पर कपड़ा बांधे कुर्ता पायजामा पहने दो बदमाश घर में घुस आए और गर्दन पर धारदार हथियार सटा दिया। कान के कुंडल, नथुनी, मंगलसूत्र तथा घर में रखी चार हजार नकदी लूट ली। विरोध करने पर मारा-पीटा। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख बदमाश बगल के गन्ने के खेत में घुस गए। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। स्वजन ने महिला का महाराजगंज कस्बे में निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। गांव के लोगों ने अगल-बगल के गन्ना खेतों में बदमाशों की तलाश की। लेकिन, बदमाश नहीं मिले। सूचना पर पहुंची डायल 112 व हर्रैया पुलिस ने छानबीन की। पीड़िता से घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed