फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jamdashhi case: kidnapping case filed against girlfriend and her family

जमदाशाही प्रकरण : प्रेमिका व उसके परिवार पर अपहरण का केस दर्ज

Thu, 14 Aug 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jamdashhi case: kidnapping case filed against girlfriend and her family
- आरोपी युवक की मां की तहरीर व न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जमदाशाही निवासी जिस आमिर की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस से उसके परिवार के लोगों की धक्का-मुक्की हुई थी, उसी के अपहरण का पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया है।
जमदाशाही निवासी नूरजहां ने तहरीर दी कि तीन जून को दिन में 11 बजे उसका लड़का आमिर गांव के पहले भट्ठा के पास गया था। जहां से उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। वे लोग अपनी लड़की से आमिर की शादी कराना चाहते थे। आरोप है कि अनिल ने नूरजहां के पति हकीकुल्ला के मोबाइल पर फोन कर तीन लाख रुपये फिरौती मांगी। डर के कारण 40 हजार रुपये अनिल, असलम, शमीमा को दे दिए।
विज्ञापन

तीनों ने सादे कागज पर दस्तखत कराए और कहा कि दो लाख 60 हजार रुपये एक सप्ताह के अंदर दे दो नहीं तो अपनी बेटी से गंभीर धाराओं में केस दर्ज करा दूंगा। पुलिस ने लड़की और उसके परिवार के लोगों पर अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में नामजद आरोपी की प्रेमिका, उसके माता-पिता व परिवार के अन्य लोग शामिल हैं। इस परिवार की तरफ से आमिर के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो आदि धारा में केस दर्ज करा रखा है। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed