{"_id":"69581dde68c1fac03d0ff13d","slug":"jalebiganj-defeated-bhanpur-by-five-wickets-in-the-quarter-finals-basti-news-c-207-1-bst1005-150542-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्वार्टर फाइनल में जलेबीगंज ने भानपुर को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्वार्टर फाइनल में जलेबीगंज ने भानपुर को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल समेत तीन मैच खेले गए। खेल का शुभारंभ चांदनी चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, डॉ. रोली सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्वार्टर फाइनल में जलेबीगंज-11 ने भानपुर इलेवन को पांच विकेट से हराया।
पहला मैच ई-मीडिया और और जलेबीगंज इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें जलेबीगंज की टीम 10 ओवर में नीरज शुक्ल के शानदार शतक से 164 रन बनाकर बड़ा लक्ष्य दिया। ई-मीडिया इलेवन 81 रन पर ही ढेर हो गई। दूसरा मैच भानपुर और केडीसी-11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भानपुर इलेवन ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। केडीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 78 रन का लक्ष्य रखा।
का पीछा करती हुई भानपुर इलेवन की टीम ने चार विकेट खोकर छह विकेट से मैच को जीत लिया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में जलेबीगंज और भानपुर की टीम भिड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भानपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 67 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलेबीगंज की टीम ने पांच विकेट खोकर आठवें ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान शिवांग सिंह, पंकज चौधरी, अंशुल पटेल, रवि तिवारी, ज्ञान उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कोरर जलमनी चौहान और अंपायर अली ने सहयोग दिया। संवाद