{"_id":"6a91e020bb7f286d270549ca","slug":"jal-jeevan-mission-work-incomplete-in-84-villages-basti-news-c-207-1-bst1024-165374-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 84 गांवों में अधूरा जल जीवन मिशन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 84 गांवों में अधूरा जल जीवन मिशन का काम
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सरनागी में बंद पड़ा जल जीवन मिशन के तहत हो रहा कार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई जल जीवन मिशन की परियोजनाएं गौर ब्लॉक के 84 गांवों में अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। कहीं पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है तो कहीं पानी की टंकी और पंप हाउस का निर्माण लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और शुद्ध पेयजल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में गौर ब्लॉक की 84 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अब तक चौथे चरण का काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन दूसरे और तीसरे चरण की परियोजनाएं भी अधूरी हैं।
दूसरे चरण की 10 और तीसरे चरण की 42 परियोजनाओं का निर्माण मेधा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है। वहीं, चौथे चरण की 32 परियोजनाओं का काम जक्शन विश्वराज कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया था। विभागीय जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियां अब तक एक भी परियोजना पूरी नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सरनागी में पाइपलाइन और पंप हाउस अधूरा
परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने के लिए कुछ ग्राम पंचायतों की पड़ताल की गई। ग्राम पंचायत सरनागी में वर्ष 2023 में 2.63 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना शुरू की गई थी। इसे चार फरवरी 2024 तक पूरा किया जाना था। इसके बावजूद अभी तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा नहीं हुआ है। पंप हाउस का निर्माण भी अधूरा पड़ा है।सिद्धौर गांव में परियोजना के लिए बनाए गए परिसर में झाड़ियां उगी हुई हैं। इन्हीं के बीच सोलर पैनल लगा है, लेकिन परियोजना से जुड़े निर्माण कार्य अब भी अधूरे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को योजना का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कोट
परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है। बीच में धन के अभाव में योजनाओं का काम रुक गया था। अब शेष कार्यों को पूरा कराने की प्रक्रिया चल रही है।
-योगेंद्र प्रसाद, अभियंता जल निगम ग्रामीण