फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Jail staff were instructed to take strict action against suspicious activities.

Basti News: जेल कर्मियों को दी हिदायत, संदिग्ध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 25 Mar 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jail staff were instructed to take strict action against suspicious activities.
जिला कारागार के निरीक्षण के बाद बाहर निकलते जिला जज शमशुल हक और साथ में डीएम- एसपी। संवाद
बस्ती। जनपद न्यायाधीश शमशुल हक ने मंगलवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और एसपी डॉ. यशवीर सिंह के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से संवाद स्थापित कर उन्होंने जेल के भीतर अनुमन्य सुविधाओं के बारे में फीड बैक लिया। जिला जज ने जेल कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि जेल के भीतर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आला अफसरों के निरीक्षण के दौरान लगभग एक घंटे तक जेल के भीतर का माहौल बदला हुआ था। जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारी, बंदी रक्षक और अन्य कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से अपने कार्यों को निपटाने में जुटे रहे। माहौल पूरी तरह अनुशासित बना रहा। जिला जज ने जेल के बैरक, अस्पताल, मेस आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

आसपास मौजूद जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्रवाई का सही ढंग से निर्वहन होना चाहिए। जेल के भीतर किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाए जाए। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलेगी तो संबंधित जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए बीमारी हालत में कैदियों के तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाए। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जेल में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed