{"_id":"5e459d928ebc3ee5b44686e0","slug":"jail-basti-news-gkp340996419","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में डेढ़ घंटे चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में डेढ़ घंटे चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
कारागार का डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा ने किया निरीक्षण।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे थे डीएम और एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आए दिन आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद होने वाली बैरकों में बृहस्पतिवार को डेढ़ घंटे तलाशी चली। मगर कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने पेशी से लौट रहे बंदियों की भी तलाशी ली। सीएमओ ने बंदियों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता भी जांची।
दोपहर 12:45 बजे डीएम, एसपी अचानक जिला कारागार पहुंचे। यह देखकर जेल प्रशासन में सकते में आ गया। करीब 2:15 बजे तक छानबीन व तलाशी हुई। कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी अधिकारियों ने जायजा लिया। जेल चिकित्सालय, भोजनालय, भंडार गृह, स्नानागार, पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। तलाशी में जिला कारागार से अधिकारियों को कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि गर्मी शुरू होने से पहले साफ-सफाई आदि करा लें। जिससे बंदियों को संक्रामक बीमारी से बचाया जा सके। इस दौरान जेल अधीक्षक संत लाल यादव, कारापाल सतीश चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।