{"_id":"667c8616fb0bd66e2508e164","slug":"it-rained-heavily-lightning-struck-five-places-basti-news-c-207-1-sgkp1004-119399-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झमाझम हुई बारिश, पांच जगह गिरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झमाझम हुई बारिश, पांच जगह गिरी बिजली
Thu, 27 Jun 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
बड़ेवन चौराहे पर भरा बारिश का पानी।
मानसून सक्रिय, शहर की गलियों व खेतों में पानी भरा, इक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। मंगलवार को झमाझम बारिश के बाद शहर की गलियों व खेतों में पानी भर गया है। गरज-चमक के बीच पांच जगहों पर बिजली भी गिरी। इससे जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। मगर, लोगों के घरों में इक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मिमी बारिश हुई है। मानसून सक्रिय हो गया है।0
विद्युत उपकेंद्र प्रतापपुर के तहत नरायनपुर गांव के पर बिजली गिरने से उपभोक्ताओं के घरेलू उपकरण खराब हो गए। गांव के राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि बिजली गिरने से जनरेटर व घर में रखे अन्य उपकरण खराब हो गए। गांव के करीब दर्जनभर बिजली उपभोक्ताओं के उपकरण फुंके हैं। नगर संवाद के अनुसार, बहादुरपुर के गोविंदापुर गांव में दो जगह बिजली गिरने से 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया।
बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यहीं से थोड़ी दूर पर स्थित डॉ. जहांगीर आलम के घर की छत पर भी बिजली गिरी। इससे मकान का आंशिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। डॉ. जहांगीर ने बताया कि घर की वायरिंग, पंखे आदि उपकरण खराब हो गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। दुबौलिया संवाद के अनुसार, डेईडीहा बुजुर्ग गांव के राम संवारे चौधरी के दरवाजे पर स्थित पेड़ पर बिजली गिरने से उनके मकान में दरार पड़ गई। घर में रखे बिजली के उपकरण भी खराब हो गए।
विज्ञापन
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, बारिश से पहले पानी निकासी के लिए गए दावे मानसून की पहली बारिश में ही फेल हो गए। नगर पंचायत के मुख्य रोड सहित पूरे कस्बे में पानी भर गया। मुख्य रोड पर नाली का निर्माण होने बाद भी पानी की निकासी न होने से व्यवसायी परेशान हो रहे हैं। कस्बे में मछली मंडी, थाना रोड, गन्ना विकास इंटर काॅलेज, औरहिया मुहला, स्टेट बैंक, किठिऊरी तिराहा क्षेत्र में पानी भर गया है। ईओ कीर्ति सिंह ने बताया कि आचार संहिता के चलते नालियों का टेंडर समय से नहीं हो पाया था। जल्द ही खामियों दुरुस्त कर ली जाएगी।
...
33 केवी लाइन पर गिरी बिजली, 250 गांवों की बिजली प्रभावित
दुबौलिया। गरज चमक के साथ शुरु हुई बारिश के बीच बिजली गिरने से विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया की 33 लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र से दुबौलिया, बेमहरी और विशेषरगंज फीडर से करीब करीब 250 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। जो बुधवार शाम करीब 6 बजे जाकर ठीक हो पाई। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से पांच जगहों पर इंसुलेटर खराब हो गए थे। इससे लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे अब ठीक कर लिया गया है। शाम छह बजे आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। संवाद