फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Irregularities in rain water harvesting work, FIR will be lodged against the contractor

Basti News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य में अनियमितता, ठेकेदार पर दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 10 Jan 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in rain water harvesting work, FIR will be lodged against the contractor
बस्ती। नपा के चार भवनों में लगभग 25 लाख रुपये से रेन हार्वेस्टिंग के कार्यो में अनियमितता मिली है। इसे लेकर डीएम अंद्रा वामसी ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने व तत्कालीन ईओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जल संसाधन समिति की बैठक में डीएम ने यह निर्देश दिया हैं। पिछले माह इसके लिए बैठक हुई थी, जिसमें जांच के लिए डीएम ने अधिकारी नामित किया था। उसकी रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2022-23 में नगरपालिका कार्यालय, ईओ के आवास, कान्हा गोशाला तथा जलकल भवन में यह कार्य कराए गए हैं। जो मौके पर टूूटे-फूटे मिले है तथा इससे रेन हार्वेस्टिंग का कार्य बाधित है।
विज्ञापन

नलकूप स्थापना में अपेक्षित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति न पाये जाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप संतलाल का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। नलकूपों का उर्जीकरण का कार्य समय से न कराए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत के विरूद्ध डीओ लेटर भिजवाने का निर्देश दिया है। बैठक में अनुपस्थित पाए जाने तथा अपेक्षित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति न पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 तथा अधिशासी अभियंता अयोघ्या नहर प्रणाली के विरूद्ध डीओ लेटर भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भूमि संरक्षण (सिंचाई) के कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने 3.98 करोड़ के सापेक्ष मात्र 77 लाख व्यय किए जाने पर तथा कार्य में शिथिलता पाये जाने पर भूमि संरक्षण अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) के कार्य पूर्ण पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, डीडीओ संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता जलनिगम जनार्दन सिंह, फारूक अहमद सिद्दीकी, नलकूप के संतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed