{"_id":"697a6f2866ce2b8512030f2c","slug":"investigation-started-into-the-medicines-found-thrown-away-basti-news-c-207-1-bst1005-152103-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फेंकी मिलीं दवाओं की शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फेंकी मिलीं दवाओं की शुरू हुई जांच
Thu, 29 Jan 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। सीएचसी गौर से सटे ब्लॉक परिसर के पीछे झाड़ियों में फेंकी मिलीं सरकारी दवाइयों के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह सीएचसी गौर पहुंचे। एमओआईसी डॉ. भास्कर यादव से दवा संबंधी जानकारी ली। मंगलवार को ब्लॉक परिसर के पीछे झाड़ी में सरकारी दवाइयां फेंकी पाई गई थीं। बाद में अस्पताल के कर्मी दवा को एकत्र कर उठा लाए थे। जांच में पता चला है कि फेंकी मिलीं दवाएं बच्चों में कीड़े के रोग में उपयोग में होने वाली हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि 35 पत्ता दवा है। सील कर जिला मुख्यालय पर वापस भेजा जा रहा है। ये दवा कहां से आईं हैं इसका मिलान किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फरवरी 2025 में यह दवा सीडीपीओ कार्यालय गौर को रिसीव कराई गई थी। एल्बेंडाजोल दवा जो (कृमिनाशक) है।