फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Investigation of unrecognized schools, lock on 23

Basti News: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की हुई जांच, 23 पर ताला

Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Investigation of unrecognized schools, lock on 23
गैर मान्यता प्राप्त स्कूल को बंद कराते बेसिक शिक्षा अधिकारी।
बस्ती। जिले में शुक्रवार को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ बीईओ ने अभियान चलाया। इस दौरान 23 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन

गौर प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को क्षेत्र के बभनान कस्बे में बीईओ ओंकार नाथ वर्मा ने निरीक्षण किया। यहां पांच गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित होते पाए गए। स्थानीय पुलिस के सहयोग से इन सभी स्कूलों में ताला जड़ दिया। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से प्राइवेट स्कूल संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। बीईओ ओंकारनाथ वर्मा ने बताया कि डीएम प्रियंका निरंजन और बीएसए डॉ इंद्रजीत प्रजापति के निर्देश पर अवैध तरीके से संचालित हो रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें श्रीसाईंराम पब्लिक स्कूल हरैया रोड बभनान, एसवीपी पब्लिक स्कूल बभनान, एसवीएन पब्लिक स्कूल बभनान, सर्वोदय शिशु मंदिर बभनान व कॉलेज आफ इंग्लिश बभनान शामिल हैं। पुलिसकर्मियों के सहयोग से इन स्कूलों को बंद करा दिया गया है। हिदायत दी गई है कि यदि बिना मान्यता प्राप्त किए स्कूल संचालित होते पाए गए तो विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी रुधौली की अगुआई में गठित टीम ने छापा मारकर बिना मान्यता वाले स्कूलों को बंद कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी विद्यालयों में जहां एक और अफरातफरी की स्थिति बन गई वहीं दूसरी ओर निजी कोचिंग संस्थानों के संचालकों के मन में भी भय का माहौल व्याप्त हो गया है। बीईओ विजय आनंद ने बताया कि जांच लगातार की जा रही है। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि वह स्कूल की मान्यता लेकर ही संचालित करें। अब लगातार कार्रवाई होगी। जहां भी ऐसे स्कूल पाए गए उनके संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

गैर मान्यता प्राप्त स्कूल को बंद कराते बेसिक शिक्षा अधिकारी।

गैर मान्यता प्राप्त स्कूल को बंद कराते बेसिक शिक्षा अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed