फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   investigate

अर्चना हत्याकांड : जांच करने पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के निदेशक

Wed, 25 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
investigate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक एसके सिंह बुधवार को नगर थानाक्षेत्र के पाल्हा में किशोरी की हत्या के मामले की जांच करने पहुंचे। छह अगस्त को पाल्हा स्थित वाटर सप्लाई टैंक के पास दो सौ मीटर दूर स्थित बहादुरपुर शुक्ल गांव निवासी 16 वर्षीय अर्चना पुत्री माझी का शव मिला था।
एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल, सीओ कलवारी आलोक प्रसाद, समाज कल्याण अधिकारी सुरंद्र नाथ चौधरी, प्रभारी निरीक्षक नगर अरविंद कोरी आदि के साथ निदेशक ने अर्चना के गांव बहादुरपुर शुक्ल थाना लालगंज जाकर उसके परिवार वालों से मुलाकात की। घटना स्थल का भी जायजा लिया। गांव व आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली। परिवार वालों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। निदेशक ने बताया कि आयोग के निर्देश पर वह यहां आए हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

यह है मामला
छह अगस्त को लालगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर शुक्ल गांव निवासी 16 वर्षीय अर्चना पुत्री मांझी प्रसाद अपने घर से नौ बजे लकड़ी बीनने के लिए घर से निकली। एक घंटे बाद घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा गांव के बाहर स्थित पानी टंकी के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों मृत पाई गई। आसपास के बच्चों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसी बीच बहादुरपुर शुक्ल निवासी पिंटू भी आ गया और मृतका की पहचान अपनी बहन अर्चना के रूप में की थी। पिंटू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट में उसके सीने की हड्डी टूटने से मौत होना बताया गया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक कर जांच की समीक्षा की
स्थलीय निरीक्षण से लौटने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करके जांच की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के साथ गंभीर अपराधों तथा उत्पीड़न की घटना में तत्काल कार्रवाई की जाए। उनकी सुरक्षा का पूर्ण प्रबंध किया जाए। साथ ही उन्हें दी जाने वाली आर्थिक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर पवन जायसवाल, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed