फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Inter District Murti chor Giroh Arrested

फोटो... अंतरजनपदीय मूर्ति चोरों के गिरोह का पर्दाफाश,चार गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Inter District Murti chor Giroh  Arrested
अंतरजनपदीय मूर्ति चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। थाना पुरानी बस्ती की पुलिस व एसओजी टीम ने अंतरजनपदीय मूर्ति चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। रेलवे स्टेशन के पास से रविवार को गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक वर्ष पूर्व खलीलाबाद थाना क्षेत्र स्थित श्रीराधा पीठ गिरधरपुर देवरहा बाबा मंदिर से चोरी की गई श्रीनारायण व बजरंगबली की बड़ी मूर्ति, गदा, राम दरबार, चरण पादुका चौकी आदि बरामद हुईं। वहीं दो तमंचा, कारतूस, चाकू, पेचकस व शटर तोड़ने का अन्य सामान भी बरामद किया गया।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने पुरानी बस्ती थाने में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रविवार सुबह मिली सूचना के आधार पर एसओ पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा जितेन्द्र सिंह, एसआई रमेश यादव, एसओजी प्रभारी उमेश चन्द्र वर्मा टीम के साथ पूर्वी रेलवे क्रासिंग के पास कड़र मंदिर जाने वाले मोड़ पर दबिश देकर चार संदिग्धों को धर दबोचा जिनमें एक ने खुद को चंद्रमणि पासवान निवासी दरघाट थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर, दूसरे ने आनन्द पाठक निवासी खिरिया थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, तीसरे ने जनमेजय सिंह वर्मा उर्फ राजीव निवासी देवापार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर और चौथे ने अपना नाम सूरज वर्मा निवासी भुवापुर थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गिरोह के पास से पीली धातु की वजनदार गदा बरामद हुई। पूछताछ करने पर उन चारों ने बताया कि इसे श्रीराधा पीठ गिरधर पुर देवरहा बाबा संतकबीरनगर के मंदिर से अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर चुराए थे। गदा का प्रयोग ताला शटर तोड़कर चोरी करने में करते हैं। पुलिस टीम ने इसकी कोतवाली खलीलाबाद से पूछताछ की तो पता चला कि जुलाई 2021 में वहां से सिंहासन का छत दंड चंवर, दो पादुका की चौकी, श्रीनारायण व हनुमान जी की बड़ी मूर्ति, राम दरबार, पूजा सामग्री व पात्र चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने अपने अन्य साथी विपुल राय व गोलू राय निवासी बिदयानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, सूरज राय निवासी बैडरवा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर का नाम बताया, जो श्रीराधा पीठ गिरधर पुर देवरहा बाबा मंदिर में चोरी करते समय साथ थे। इन तीनों की पुलिस को तलाश है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए सामान में से कुछ सामान बेचकर वे अपना खर्चा चलाए। बाकी सामान उनकी निशानदेही पर चैनपुरवा पुल के अंडर पास के पास हाईवे के किनारे एक गड्ढे व झाड़ियों से पुलिस ने बरामद किया। इस बड़ी चोरी की वारदात के पर्दाफाश के लिए पूरी टीम को एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये पुरस्कारस्वरूप प्रदान किया गया है।
आपराधिक इतिहास
आनन्द पाठक पर थाना पुरानी बस्ती, कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, थाना कोतवाली गोरखपुर, थाना महुली संतकबीरनगर, थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर में चोरी आदि के सात मुकदमे दर्ज हैं। जन्मेजय सिंह पर थाना पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर। थाना कोतवाली बस्ती में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।

---
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव थाना पुरानी बस्ती, उमेश चन्द्र वर्मा प्रभारी एसओजी, जितेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा, रमेश यादव थाना पुरानी बस्ती, हेड कांस्टेबल मिथुन कुमार, विजय प्रकाश दीक्षित, दिलीप कुमार, रामसिंगार, अभिषेक तिवारी, अजय यादव, विजय, नरेन्द्र प्रजापति, सत्येन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed