Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Intelligence agencies are investigating the horoscopes of government doctors, panic

Basti News: खुफिया एजेंसियां खंगाल रहीं सरकारी चिकित्सकों की कुंडली, हड़कंप

Tue, 25 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Intelligence agencies are investigating the horoscopes of government doctors, panic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस की खोजबीन इंटेलीजेंस ब्यूरो ने शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर इंटेलीजेंस टीम को जिले में तैनात सरकारी चिकित्सकों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।
टीम में शामिल अधिकारी एक-एक चिकित्सक की कुंडली खंगालना शुरू कर दिए हैं। इसी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस का भंडाफोड़ करने के लिए इंटेलीजेंस टीम जिले में दस्तक दे चुकी है।
विज्ञापन

अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों से संपर्क भी साधा जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों जिला अस्पताल में 50, जिला महिला अस्पताल में नौ और सीएमओ के अधीन कार्यरत 50 नियमित चिकित्सकों की सूची शासन को भेजी गई है। इसी के आधार पर इंटेलीजेंस टीम चिकित्सकों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अधिकतर चिकित्सकों ने प्राइवेट प्रैक्टिस न करने का शपथ पत्र भी दिया है। टीम इस हकीकत परखने की कोशिश में जुट गई है। चार सदस्यीय जांच टीम सोमवार को सीएमओ कार्यालय पहुंची।
यहां सीएचसी-पीएचसी स्तर पर तैनात चिकित्सकों के बारे में पूछताछ हुई। बताया गया कि अधिकतर चिकित्सक शपथ पत्र में निजी प्रैक्टिस नहीं करने का दावा किए हैं, मगर इंटेलीजेंस टीम इसकी छानबीन में खुद जुट गई है।
इसके बाद सरकारी चिकित्सकों में हड़कंप की स्थिति है। क्योंकि तमाम चिकित्सक आवास एवं निजी अस्पतालों से जुड़कर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। कुछ चिकित्सकों ने अपना नर्सिंग होम खोल रखा है। इंटेलीजेंस टीम जिन चिकित्सकों के नाम की शिकायत हुई है, उनकी भी हिस्ट्री जुटा रही है।

सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से शपथ पत्र दिया जा रहा है। यह सभी इंटेलीजेंस टीम को उपलब्ध करा दी गई है।
अब तक यह संज्ञान में नहीं आया है कि कोई चिकित्सक यहां निजी प्रैक्टिस कर रहा है। इसके अलावा प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज बस्ती अपने यहां के चिकित्सकों की सूची सीएमओ को सौंपेंगे। यहां से सीएमओ शासन को सूची भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed