{"_id":"653ea601a5c1d94a9004749d","slug":"instructors-went-on-hunger-strike-to-increase-honorarium-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6347-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मानदेय बढ़ाने के लिए अनुदेशकों ने किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मानदेय बढ़ाने के लिए अनुदेशकों ने किया अनशन
Mon, 30 Oct 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
हर रविवार को शास्त्री चौक पर अनशन पर बैठते हैं अनुदेशक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के नेतृत्व में रविवार को जिलेभर के अनुदेशकों ने शास्त्री चौक पर क्रमिक अनशन किया। यह अनशन दो अक्तूबर से हर रविवार को किया जा रहा है। अनुदेशकों की मांग है कि सरकार उनका मानदेय बढ़ाकर अन्य सुविधाएं बढ़ाए।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि अनुदेशकों को उनकी नियुक्ति की तारीख से नौ प्रतिशत ब्याज के साथ 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय का भुगतान करे। सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट दाखिल किया है, जो अभी विचाराधीन है। बताया कि आखिरी बार 2013 में अनुदेशकों की नियुक्ति हुई थी। तब सात हजार रुपये मासिक मानदेय पर उन्हें नियुक्त किया गया था। इसके बाद से अब तक महज दो हजार रुपये मानेदय में वृद्धि की गई है।
जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ निषाद ने आरोप लगाया कि सरकार अनुदेशकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कम मानदेय के चलते आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत आ रही हैं। क्रमिक अनशन कर सरकार से मांग की जा रही है कि अनुदेशकों को मानदेय 17 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दे और नियमितीकरण को लेकर ठोस कदम उठाए। यदि मांगों पर शासन स्तर से विचार नहीं किया जाता है तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। मौके पर कृपा शंकर दुबे, राम विलास मौर्य, रंजना कन्नौजिया, अरुण साहू, दिलीप कुमार, सनोज कुमार, दीनानाथ निषाद आदि मौजूद रहे।