फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions for marking black spots, installing sign boards and repairing street lighting

Basti News: ब्लैक स्पॉट चिह्नित, संकेतक बोर्ड लगाने और स्ट्रीट लाइटिंग दुरुस्त करने के निर्देश

Sat, 17 Jan 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions for marking black spots, installing sign boards and repairing street lighting
बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना के निर्देश पर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रभावी शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभागों की संयुक्त बैठक की गई। इसमें आईजीआरएस के प्रकरणों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने सर्वप्रथम आईजीआरएस एवं रिट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। सड़क सुरक्षा एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, ब्लैक स्पॉट के चिह्नांकन, संकेतक बोर्ड, स्ट्रीट लाइटिंग तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा औपचारिकता स्वीकार्य नहीं होगी। प्रत्येक प्रकरण का समाधान मौके पर जाकर सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं वन भूमि के अमल दरामद की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षित कर हरित आवरण बढ़ाने से संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए। वन भूमि के अमल दरामद से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। कर-करेत्तर एवं सीएम डैशबोर्ड (राजस्व) की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

जिला श्रमबंधु समिति की बैठक में श्रमिकों के पंजीकरण, श्रम कानूनों के अनुपालन, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा श्रमिक कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। एडीएम ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस एवं संबंधित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
इस मौके पर डीएफओ डाॅ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed