{"_id":"6aac3c7c25106827ad0a33c6","slug":"institutes-designated-for-deled-second-round-of-counseling-admission-process-begins-basti-news-c-207-1-bst1005-167073-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीएलएड सेकेंड काउंसिलिंग के लिए संस्थान नामित, प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीएलएड सेकेंड काउंसिलिंग के लिए संस्थान नामित, प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) समेत जिले के डीएलएड संस्थानों में सत्र 2026-28 के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग के लिए संस्थानों का नामांकन कर सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थी संबंधित कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
बस्ती डायट में डीएलएड की कुल 200 सीटें हैं। प्रथम चरण की काउंसिलिंग में 110 सीटों पर प्रवेश हुआ है, जबकि 90 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को दूसरे चरण की काउंसिलिंग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रथम चरण में चयनित कुछ अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भी अभी जारी है।
जारी समय-सारणी के अनुसार, 17 सितंबर से दूसरे चरण की काउंसिलिंग के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। डायट प्राचार्य संजय शुक्ल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 25 सितंबर तक पूरी करा ली जाएगी। इसके बाद 28 सितंबर से नए सत्र की नियमित कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
जिले में 28 संस्थानों में 1650 सीटें
जिले में डायट समेत डीएलएड के 28 सरकारी और गैर सरकारी संस्थान संचालित हैं। इनमें कुल 1650 सीटें हैं। सत्र 2026-28 के लिए अब तक करीब 750 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जबकि अन्य सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।दूसरे चरण की काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थी संबंधित संस्थान में पहुंचकर प्रवेश ले रहे हैं। कॉलेजों में फीस जमा करने, ड्राफ्ट और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं।