{"_id":"66f85f74cea134ba4a051154","slug":"innocent-child-dies-by-drowning-in-water-tank-pit-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124712-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पानी की टंकी के गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पानी की टंकी के गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत
Sun, 29 Sep 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
भाई के साथ खेलते हुए हुआ हादसा, कार्यदायी संस्था के प्रति ग्रामीणों ने आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत/छावनी। जलजीवन मिशन के तहत गोड़सरा गांव में बनाए जा रहे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत हो गई। निर्माणाधीन पानी की टंकी के लिए गड्ढा खोदा गया था। आननफानन मासूम को बाहर निकालकर सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गोड़सरा शुक्ल गांव में जलजीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्यदायी संस्था जैक्सन करा रही है। शनिवार की सुबह छोटे भाई के साथ खेलकूद के दौरान अचानक आठ वर्षीय श्रेयांश पानी की टंकी के गड्ढे में गिर गया। करीब 10 फीट से अधिक गहराई में बने गड्ढे में मासूम डूबने लगा। छोटे भाई ने गांव में जाकर भाई के डूबने की बात बताई।
इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गांव निवासी विजय पांडेय ने 112 डायल को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ विक्रमजोत से बुलाए गए स्थानीय गोताखोर अता अंसारी गहरे पानी में उतर कर मासूम को बाहर निकाला। मासूम के पिता मुकेश दिल्ली में नौकरी करते है। बेटे की मौत की सूचना मोबाइल से पिता को दी गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीण कार्यदायी संस्था व ठेकेदार को मासूम की मौत का जिम्मेदार मान रहे है। श्रेयांश के बाबा राम चरन ने छावनी पुलिस को तहरीर दी है। छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।