फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   injured Young man died

संक्षिप्त खबरें-2

Fri, 31 Dec 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
injured Young man died
हादसे में घायल युवक की मौत, मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। परशुरामपुर थानांतर्गत हरिगांव के पास बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। गोंडा के छपिया थानांतर्गत चिकमंडी खालेगांव निवासी नौशाद ने परशुरामपुर थाने में तहरीर देकर बताया है कि एक बाइक सवार ने बुधवार दोपहर में तेज व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसके दोस्त सलमान (28) को ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल सलमान ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। परशुरामपुर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस
बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया के पेडार की रहने वाली विवाहिता रूकसाना बेगम का आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर जानमाल की धमकी दी और घर से भगा दिया। मेरे पिता को भी अपशब्द कहते हुए धमकाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रियाजुल्लाह, ससुर अमीरुल्लाह, सास, ननद फरहीन खातुन व मशरूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed