फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   injured women died

अपराध संक्षेप..2

Sun, 06 Feb 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
injured women died
सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
विज्ञापन

बस्ती। नगर पुलिस ने सड़क हादसे में घायल महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी थाने के अठदमा निवासी अभिषेक यादव ने तहरीर में बताया है कि नगर कस्बा में 29 जनवरी को एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें व उनकी पत्नी किरन (32) को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। किरन को गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान चार फरवरी को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पार्टनरशिप के नाम पर दो करोड़ की धोखाधड़ी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर पार्टनरशिप के नाम पर दो करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महरीखावां निवासी अश्वनी कुमार का आरोप है कि उन्हें धोखा देकर व छल करके फर्जी दस्तावेज दिखाकर एक बाइक एजेंसी में पार्टनरशिप में रखने की बात को लेकर दो करोड़ 11 लाख 85 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराने के अलावा नकद ले लिया। कोतवाली पुलिस ने कलवारी थाने के अमिलहा निवासी अफताब खान, कलवारी के सोनबरसा निवासी निमिषा राय व अब्दुल याहिया सीए जनता होटल गांधीनगर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन व अमानत में ख्यानत के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed