फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Initiative will be taken to improve the health of the earth

धरती की सेहत सुधारने के लिए होगी पहल

Mon, 12 Apr 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Initiative will be taken to improve the health of the earth
धरती की सेहत सुधारने के लिए होगी पहल
विज्ञापन

बस्ती। पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता जैसे आम नागरिकों से जुड़े अभियानों के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धरती की सेहत को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस अभियान के तहत भूमि प्रदूषण रोकने की दिशा में भी काम होगा। इसके लिए संघ की ओर से नववर्ष प्रतिपदा पर भूमि सुपोषण महाअभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान गांव स्तर पर मंगलवार से शुरू होगा।
संघ विचारक और पूर्व सह प्रांत प्रचार प्रमुख गोरक्ष प्रांत प्रेरक मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में राष्ट्रवाद के साथ-साथ लोगों से सीधे सीधे जुड़े विषय हाथ में ले रहा है। संघ ने पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता पर काम किया। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्णय लिया गया कि देश में प्रदूषित जल, रासायनिकों के उपयोग, सिंगल यूज प्लास्टिक सहित विभिन्न कारणों से भूमि जहरीली हो रही है। जमीन कुपोषित होकर खराब हो रही है, जिससे उत्पन्न होने वाले अन्न की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। यह सीधे-सीधे लोगों को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में संघ ने इसे ठीक करने के लिए अभियान शुरू करने निर्णय लिया।
विज्ञापन

ऐसे में संघ ने वर्ष प्रतिपदा से अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे यह कारण है कि वर्ष प्रतिपदा के दिन भूमि दिवस माना जा रहा है। समग्र ग्राम विकास प्रमुख गोरक्ष प्रांत रविशंकर ने बताया कि संघ की दृष्टि ग्राम विकास पर है। संघ की ओर से गौ आधारित खेती, जलस्रोत बढ़ाने, सामाजिक समरसता बढ़ाने का कार्यक्रम शुरू किया किया गया है। अब भूमि की शुद्धि के लिए भूमि सुपोषण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें गायत्री परिवार, पतंजली योग पीठ जैसी धार्मिक सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरक मिश्र ने बताया कि भूमि सुपोषण अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में खेत की मिट्टी का पूजन होगा। इसके साथ ही गो-माता का पूजन, जैविक कृषि, गो-आधारित कृषि तथा भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया जाएगा। किसानों और आम नागरिकों को समझाया जाएगा कि भूमि का दोहन करें, शोषण नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed