{"_id":"6849dcc18865ea436f08a330","slug":"information-on-new-agricultural-techniques-given-to-farmers-in-sankalp-abhiyan-basti-news-c-207-1-bst1004-138149-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संकल्प अभियान में किसानों को दी नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संकल्प अभियान में किसानों को दी नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी
Thu, 12 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सल्टौआ ब्लॉक के ग्राम सेम्हो में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीकों के बारे में बताना था, जिससे उत्पादन बढ़े और आमदनी दोगुनी हो सके।
कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के प्रभारी डॉ. पीके मिश्रा ने किसानों को जुलाई में रंगीन आम के पौधे लगाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर 15 प्रजातियों के रंगीन आम के पौधे उपलब्ध हैं। कृषि वैज्ञानिक बीबी सिंह ने योजनाओं के बारे में बताया। केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने कहा कि किसान खरीफ में नई प्रजाति के तिल, धान आदि के बीज का उपयोग करें, जिससे रोग भी कम लगेगा तथा उत्पादन भी बढ़ेगा। केंद्र प्रभारी डॉ. पीके मिश्र ने बताया कि किसान व कृषक महिलाएं केंद्र से रोजगारपरक ट्रेनिंग लेकर अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, रोजगार सहायक, सफाई कर्मचारी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।