फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Information on increasing production was given to farmers in sugarcane seminar

Basti News: गन्ना गोष्ठी में किसानों को दी पैदावार बढ़ाने की जानकारी

Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Information on increasing production was given to farmers in sugarcane seminar
दुबौलिया। मुंडेरवा चीनी मिल के क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मझियार गांव में मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने एवं बुआई में उन्नत तकनीक अपनाने के लिए गन्ना किसानों को जागरूक किया गया। पैदावार बढ़ाने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

गन्ना विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में मास्टर ट्रेनर व गन्ना पर्यवेक्षक राम आशीष चौरसिया ने कहा कि गन्ने की फसल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है। ऐसे में उन्नत तकनीक के साथ उन्नत प्रजाति के बीज की बुआई समय की मांग है। उन्होंने कहा कि गन्ने की पड़ताल में पारदर्शिता लाने के लिए किसानों के सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन


गोष्ठी में गन्ना पर्यवेक्षक संकेत सिंह, पवन सिंह, इंद्र जीत सिंह ने किसानों को गन्ने के क्षेत्रफल को बढ़ाने और नैनो यूरिया के छिड़काव के साथ ही समय-समय पर कीटनाशक का उपयोग करने की सलाह दी। गोष्ठी में शामिल किसानों ने समय से पर्ची जारी करने तथा गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। इस अवसर पर गन्ना किसान सभाजीत चौधरी, ओम प्रकाश दूबे, रामदवन उदयशंकर, दयाशंकर आज्ञाराम, पंकज यादव, शौकीलाल, राजेश, सर्वजीत सिंह राजाराम चौधरी आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed