फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Infections and allergies caused by bites from monsoon insects.

Basti News: बरसाती कीड़ों के काटने से हो रहा इंफेक्शन और एलर्जी

Sun, 12 Jul 2026 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Infections and allergies caused by bites from monsoon insects.
जिला अस्पताल में परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज संवाद
बस्ती। बरसात के बाद चर्म रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 130 से 140 मरीज त्वचा संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। जून के शुरूआत में चर्म रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या 100 से नीचे थी। बरसात में निकलने वाले कीड़े के काटने से संक्रमण और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि बरसात के बाद फंगल इंफेक्शन और मच्छरों के काटने से एलर्जी का खतरा ज्यादा रहता है। बरसात में अस्पताल में इंसेक्ट बाइट के मरीज आ रहे हैं। यह एक तरह की एलर्जी है, जो मच्छर या कीट के काटने के बाद होती है। इसके अलावा कुछ मरीज बीटल डर्मेटाइटिस के भी आ रहे हैं। यह बीमारी बारिश के मौसम में होने वाले कीड़े ब्लिस्टर बीटल को मसलने से होती है। इसमें शरीर पर लाल चकत्ते हो जाते हैं। दाद, खुजली के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

चर्म रोग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चर्म रोगियों की संख्या गर्मियों के दिनों में बढ़ी थी, मगर वर्तमान में एलर्जी वाले मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। इसके अलावा वायरल इंफेक्शन और आंख में एलर्जी के मरीज आ रहे। चिकित्सक इसके पीछे बारिश के बाद धूप और धूल का कारण बता रहे हैं, जो सीधे आंख को प्रभावित कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed