फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   indira gandhi remembered sardar patel

इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और सरदार पटेल की मनाई गई जयंती

Tue, 31 Oct 2017 11:40 PM IST
basti
basti Updated Tue, 31 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
indira gandhi remembered sardar patel
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : amar ujala
बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की पुण्य तिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने दोनों लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित कर व्यक्तित्व पर चर्चा की। 
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि अजीब संयोग हैं कि लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती और इंदिरागांधी के बलिदान दिवस पर दोनों लोगों के खोने का गम मनाते हैं। करीब 500 रियासतों को एक जुटकर भारतीय परिसंघ की परिकल्पना पटेल ने की। वहीं इंदिरा गांधी ने विश्व मानचित्र पर बंग्लादेश को अंकित कराया। दोनों विभूतियां महानी थी। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, राण कृष्ण किंकर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राम मिलन चतुर्वेदी, छोटेलाल तिवारी, प्रेमशंकर दिवेद्वी ने विस्तार से चर्चा की। वहीं हर्रैया धर्मशाला में कार्यक्रम कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया गया। उपाध्यक्ष देवी प्रसाद पांडेय ने देश के लिए दोनों नेताओं के त्याग व बलिदान की चर्चा की। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला, बृजेंद्र प्रताप नरायन पांडेय, मुकुल पांडेय, देवी प्रसाद, राणा प्रताप सिंह, घनश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मंगलवार को सरकारी और गैरसरकारी स्तर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट में डीएम अरविंद कुमार सिंह और विकास भवन के सभागार में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने पटेल के चित्र प माल्यार्पण किया। उसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की अखंडता और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

टिनिच में क्षेत्र विभिन्न विद्यालयों पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय अनुसूचित जाति के छात्रावास बभनान में छात्रों द्वारा रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया कला शिक्षक आलोक शुक्ल ने चावल से लौह पुरुष की छह फीट लंबी रंगोली बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विक्रमजोत क्षेत्र के कई विद्यालयों में सभा आयोजित कर सरदार पटेल के जीवन के बारे में बच्चों को बताया गया। दुर्गा देवी स्मारक इंटर कॉलेज विक्रमजोत के प्रधानाचार्य सुधीर त्रिपाठी, जोखूलाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रघुनायक शुक्ल, एपीदूबे इंटर कॉलेज मझौवा दूबे में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज बस्थनवां  में प्रधानाचार्य हरिराम शुक्ला, महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवां में प्रधानाचार्य शांती पांडेय, बाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत में प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस में प्रधानाचार्य राजीव सिंह, अशोक इंटर कॉलेज छावनी में प्रधानाचार्य विजय सेन सिंह, गांधी इंटर कॉलेज केनौना में प्रधानाचार्य संजय पांडेय, यूनिक एकेडमी इंटर कॉलेज छावनी में प्रबंधक गिरिजेश मिश्र, शांती देवी मेमोरियल एकेडमी में प्रबंधक महेंद्र सिंह की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किए गए। रूधौली में रणबीर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर रैली निकाली गई। रैली में कक्षा तीन से कक्षा 10 तक के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर प्रधानाचार्य संतोष उपाध्याय, पवन पांडेय, सोमदत्त वर्मा, आशुतोष पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, डेविड बनर्जी, अवधेश चौधरी, अवधेश भट्ट, प्रतिभा पांडेय, प्रियांशु सिंह, पूर्णिमा शर्मा आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed