फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Indifference of weather, wheat irrigation has to be done ahead of time

Basti News: मौसम की बेरुखी, समय से पहले करनी पड़ रही गेहूं की सिंचाई

Sun, 24 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Indifference of weather, wheat irrigation has to be done ahead of time
बस्ती। दिसंबर बीतने को है, लेकिन तापमान 23 डिग्री से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर गेहूं की फसल पर पड़ने लगा है। जमीन से नमी समय से पहले गायब हो रही है, फसल विकसित नहीं हो रही है। किसानों को समय से पहले फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। जिससे लागत में भी बढ़ोतरी हो रही है। यदि स्थिति ऐसी ही रही तो इस बार गेहूं का उत्पादन घट जाएगा।
विज्ञापन

दिसंबर का महीना ठिठुरन वाली सर्दी के लिए जाना जाता है। लेकिन, अभी तक के मौसम को देखते हुए कृषि वैज्ञानिक किसानों को सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। फसल को ठंडे वातावरण की जरूरत होती है, ऐसे में हालिया मौसम की गर्मी को देखते हुए आशंका है कि उत्पादन पर असर पड़ सकता है। आमतौर पर दिसंबर के महीने में तापमान में गिरावट देखी जाती है, लेकिन रबी सीजन की शुरुआत से ही गेहूं के लिए अनुकूल तापमान नहीं देखा जा रहा है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि गेहूं के लिए अधिकतम तापमान 23 डिग्री से कम और न्यूनतम नौ डिग्री से कम होना चाहिए। इससे अधिक तापमान पर फसल खराब हो सकती है। किसान खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed