फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   india post payment bank launch

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अब आपके द्वार

Sun, 02 Sep 2018 12:23 AM IST
basti
basti Updated Sun, 02 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
india post payment bank launch
कार्यक्रम में मौजूद रहे लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सेवाओं की शनिवार से शुरुआत हो गई। प्रधान डाकघर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने इसका शुभारंभ किया। मंडल में 12 एक्सेस प्वाइंट व तीन शाखाओं से यह सेवा शुरू की गई है। 
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि ग्रामीण भी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) सेवाएं डोर-टू डोर पहुुंचेंगी। बचत खाता, चालू खाता, मनी ट्रांसफर तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के अलावा बिल, यूटिलिटी एवं व्यापारिक भुगतान जैसी अनेक सेवाएं प्राप्त होंगी। डाकिया के माध्यम से ‘आपका बैंक आपके द्वार’ मिशन के तहत घर-घर बैंकिंग सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।  डाक अधीक्षक एसपी पांडेय का कहना है कि यह आम आदमी के लिहाज से देश का सबसे आसान, किफायती तथा भरोसेमंद बैंक होगा। आईपीपीबी के खाते में अधिकतम एक लाख रुपये जमा कराए जा सकेंगे। अशिक्षित व्यक्ति भी इस प्रणाली का आसानी से उपयोग कर सकेगा। इसमें खाताधारक को अपना खाता अथवा पिन नंबर आदि याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सारा लेन-देन केवल क्यूआर कोड को पीओएस मशीन में डालने और अंगुली रखने मात्र से हो जाएगा। इस दौरान प्रधान डाक घर के पोस्ट मास्टर पीपी सिंह, सदर विधायक दयाराम चौधरी, हर्रैया विधायक अजय सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं, साहू धर्मशाला में इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने किया। कहा कि भाजपा की सरकार आम नागरिकों को बेहतर सेवा देने के लिए कृृत संकल्पित है। इस बैंक के खुलने से आम जनता केा काफी सहूलियत मिलेंगी।आने वाले समय में यह बैंक आम नागरिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान पोस्ट मास्टर प्रेमनाथ उपाध्याय, कमरूलहुदा ‘‘कम्मू’, मो. सिद्वीक, हरिशंकर, भरत लाल, सचिदानन्द, संजय उपाध्याय, रणजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

ओड़वारा में शुरू हुआ इंडिया पोस्ट पेमेट बैंक
ओड़वारा। भारत सरकार की इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैक की शुरुआत शनिवार से हो गई। इसके तहत जनपद के पोस्ट ऑफिस अब पेमेंट बैंक की तरह कार्य करेंगे। अब से बैकिंग की सारी सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध होगी। इसी कड़ी में बस्ती डाकघर के ओड़वारा शाखा पर भी इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर प्रधान ओड़वारा नजीर अहमद उर्फ कुर्बान अली, आज्ञाराम चौधरी, नोडल आफिसर ओड़वारा उदयभान, शाखा के पोस्टमास्टर गोविन्द प्रसाद, डाक सर्वेक्षक केके दूबे, राजाराम चौधरी, जगदीश पांडेय, सत्यनारायण पटेल, रामबहाल चौधरी, अंशु चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed