{"_id":"644c1ee808d2cf972902b535","slug":"independents-got-election-symbol-basti-news-c-7-1-144538-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निर्दलियों को मिला शटल, अनार, अलाव आदमी चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निर्दलियों को मिला शटल, अनार, अलाव आदमी चुनाव चिह्न
Sat, 29 Apr 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 81 चुनाव निशान घोषित किए गए थे। इनमें शटल, अनार, आदमी, बंदूक, रेल इंजन व गुल्ली डंडा जैसे चुनाव निशान इस बार शामिल किए थे। आयोग की ओर से घोषित चुनाव निशान में से नगर पालिका के 8 सहित सभी नौ निकायों में कुल 974 निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है, जबकि राजनीतिक दलों को उनके चुनाव चिह्न दिए गए हैं।
आयोग ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष के पदों के लिए दमकल, अलाव और आदमी, शटल, चिड़िया का घोंसला, नल, ऊन का गोला, टेबल लैंप, कंघा, छत का पंखा, फरसा, केले का पेड़, गदा, जीप, पहिया, छत का पंखा, फूल और घास, फसल काटता किसान, भगोना, पानी की बोतल, स्कूल बैग, हल, रेल इंजन, कुर्सी, डाइनिंग टेबल, लड़का-लड़की, हथौड़ा, सितारा, शहनाई, स्कूटर, सरौता, सुराही, सैनिक, शंख, रिक्शा, तलवार, लट्टू, वायुयान व वृक्ष का चुनाव चिन्ह तय किया है।
-- -
सदस्य पदों पर भी घोषित किए गए थे यह चुनाव चिन्ह
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में वार्ड के 974 सदस्य पदों के लिए बंदूक, मोटर साइकिल, भुट्टा, अनाज ओसाता किसान, ओखली, खजूर का पेड़, खड़ाऊ, कलम दवात, गमला, कार, गाजर, किताब, गुलाब का फूल, कुल्हाड़ी, आम, इमली, उगता सूरज, घंटी, केला, चश्मा, तरकश, छाता, तराजू, मुकुट, ड्रम, डमरू, धान का पौधा, ढोलक, नाव, पत्तियां, पेपरवेट, बिजली का बल्ब, पुल, पेंसल, कुर्सी, फावड़ा, बैलगाड़ी, पेचकस, झोपड़ी, ताला चाबी, तोप, त्रिशूल चुनाव चिन्ह घोषित किया गया।