फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increased women's participation in VB-G Ram Ji; they are also taking on the responsibility of 'Mates'.

Basti News: वीबी-जी राम जी में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, मेट की जिम्मेदारी भी संभाल रहीं

Wed, 26 Aug 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Increased women's participation in VB-G Ram Ji; they are also taking on the responsibility of 'Mates'.
बस्ती। वीबी-जी राम जी योजना में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। घर की जिम्मेदारियां संभालने वाली महिलाएं अब गांव में ही रोजगार पाकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। महिला श्रमिकों के साथ महिला मेट भी कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
विज्ञापन

जिले की 1187 ग्राम पंचायतों में 866 महिला मेट पंजीकृत हैं। इनमें 746 सक्रिय हैं और कार्यस्थलों पर मेट की जिम्मेदारी निभा रही हैं। एक कार्यस्थल पर 20 श्रमिकों के काम करने पर एक मेट की तैनाती की जाती है। महिला मेट को कार्य की निगरानी और अन्य जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन

गांवों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पहले मनरेगा के नाम से संचालित योजना अब वीबी-जी राम जी के नाम से चल रही है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में जॉब कार्डधारकों को रोजगार दिया जाता है। निर्धारित मजदूरी 252 रुपये रोजाना है। पहले 100 दिन तक रोजगार मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में करीब 2.50 लाख जॉब कार्डधारक हैं, जिनमें करीब 2.11 लाख सक्रिय हैं। योजना में महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 2.22 लाख महिला श्रमिक दर्ज हैं, जबकि करीब 1.40 लाख सक्रिय हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं तालाब, मेड़बंदी समेत अन्य विकास कार्यों में पुरुष श्रमिकों के साथ काम कर रही हैं।
-------
20,637 महिला श्रमिकों को मिला काम
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में 20,637 महिला श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। काम मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं। ग्रामीण महिलाओं के लिए गांव में ही रोजगार का अवसर मिलने से उन्हें काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है।
-------
548 ग्राम पंचायतों में चल रहे 19,225 काम
इस वित्तीय वर्ष में योजना के तहत 5,69,570 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में जिले की 548 ग्राम पंचायतों में 19,225 कार्य चल रहे हैं। इनमें महिला श्रमिक भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं।

कोट
योजना में महिला श्रमिकों की संख्या बढ़ी है। लक्ष्य के अनुसार उन्हें काम उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।
-संजय शर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed