{"_id":"6a11f71879e3594040083c04","slug":"increased-patients-with-dehydration-and-diarrhea-basti-news-c-207-1-bst1005-159194-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिहाइड्रेशन और डायरिया के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिहाइड्रेशन और डायरिया के बढ़े मरीज
विज्ञापन
बस्ती। जिले का पारा लगातार चढ़ रहा है। इससे लोग भीषण गर्मी में बिलबिला रहे और डिहाइड्रेशन, डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों से जूझते अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस वजह से जिला अस्पताल के कई वार्ड फुल हो गए हैं, वहीं ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है जो मौसमी बीमारियों से जकड़े हुए हैं। चिकित्सक मरीजों को तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। तेज धूप और गर्मी के कारण अधिक तला हुआ खाद्य पदार्थ भी नुकसान पहुंचा रहा है। इन दिनों डिहाइड्रेशन, डायरिया और पेट दर्द के मामले लगभग दोगुने हो चुके हैं।
विज्ञापन
कुछ मरीजों को पांच से आठ घंटे तक भर्ती करके उपचार देने के बाद सेहत में सुधार होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है। बताया कि भीषण गर्मी के कारण अब लोग उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। प्रतिदिन भर्ती हो रहे मरीजों में से कुछ की खराब हालात अधिक होने पर उन्हें अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है, इसमें धूप में काम करने वाले लोग अधिक हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि बच्चों में बुखार, खांसी और पेट दर्द की भी शिकायतें बढ़ी है।