फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increase of two degrees in maximum temperature

Basti News: अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी

Mon, 01 Apr 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Increase of two degrees in maximum temperature
दिन में बेअसर साबित हुआ पंखा, रात में भी नहीं रही राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लगातार चढ़ते पारे से अब दिन में पंखा बेअसर साबित हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सीजन का अब तक का सर्वाधित तापमान है। इस प्रकार रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर आंशिक बादल भी छाए रहे।

मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ाेत्तरी दर्ज हुई है। बताया कि शनिवार रात पुरवा हवा चलने से रविवार सुबह तक घने बादल छाए रहे। रविवार सुबह छह बजे से दक्षिणी पश्चिमी हवा चलने के बाद बादल कम हुए तो सूर्य पूरे तेवर में निकले। आसमान पर आंशिक बादलों के कारण तपिश बढ़ गई है। एक अप्रैल को इससे कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती प्रभाव के चलते गर्मी से राहत के आसार कम ही दिख रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed