{"_id":"686c2606cbc2ada1e101a8d0","slug":"in-the-inaugural-match-dsa-beat-brs-by-4-0-basti-news-c-207-1-bst1005-139690-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उद्घाटन मैच में डीएसए ने बीआरएस को 4-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उद्घाटन मैच में डीएसए ने बीआरएस को 4-0 से हराया
Tue, 08 Jul 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को विभिन्न खेलों की तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन फुटबाल मैच का आयोजन हुआ। उद्घाटन मैच में डीएसए ने बीआरएस को 4-0 से पराजित किया और अगले दौर में प्रवेश किया। खिलाड़ी तेज धूप में जीत के लिए पसीना बहाते दिखे तो दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
प्रतियोगिता का पहला मैच डीएसए बनाम बीआरएस टीम के मध्य खेला गया जिसमें डीएसए 4-0 गोल से विजयी रही। टीम की तरफ से रतनदीप ने 14 मिनट में और युवराज पांडेय ने दो गोल 34 मिनट एवं 38 मिनट में गोल कर टीम को विजयी बनाया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बस्ती फुटबाल एकेडमी बनाम जीआरएस इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें बस्ती फुटबाल एकेडमी 1-0 गोल से विजेता बनी। टीम की ओर से अर्थव प्रसाद त्रिपाठी ने 32 मिनट में गोल कर टीम को विजयी बनाया।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच पीएसबीएम बनाम स्टेडियम 11 स्टार के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियम 11 स्टार 3-0 गोल से विजेता बनी। विजेता टीम की तरफ से रौनक ने 20 मिनट में एवं 34 मिनट में 1-1 गोल कर टीम को विजयी बनाया। प्रतियोगिता का चौथा मैच हंसराज क्लब बनाम फिटबिन के मध्य खेला गया जिसमें फिटबिन 2-0 से जीत दर्ज की। रामकेश ने 18 मिनट में तथा नैतिक ने एक गोल 36 मिनट में किया। खेल विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग बालक फुटबाल प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग की हैं।
विज्ञापन
इसके पूर्व शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा निखर कर बाहर आती है।प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिली कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि सेमीफाइनल व फाइनल मैच मंगलवार सुबह में खेला जाएगा। विजेता टीम व उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। फुटबाल प्रतियोगिता को सफलतापूर्ण सम्पन्न कराने में उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल, रणधीर यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, गोलू, तहजीब ने निर्णायक की भूमिका निभाई। हैंडबाल कोच विकास सोनकर, एथलेटिक्स कोच राखी खुशबाला, आशुतोष पांडेय ने सहयोग किया।
-- -
आज हैंडबाल व बास्केटबाल की खेली जाएगी प्रतियोगिता
मंगलवार को जिला स्तरीय हैंडबाल बालिका एवं बास्केटबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता खेली जाएगी। सुबह नौ बजे से स्टेडियम में निशुल्क पंजीकरण होगा। पंजीकरण में चयनित टीम को खेलने का अवसर मिलेगा। बुधवार को फाइनल मैच होगा।