{"_id":"61e1a3a260a96501cb731d7d","slug":"in-sncu-admit-new-born-child-mother-disapeardred-basti-news-gkp423654923","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को एसएनसीयू में छोड़ गायब हुई प्रसूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को एसएनसीयू में छोड़ गायब हुई प्रसूता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात को एसएनसीयू में छोड़ लापता हुई प्रसूता
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में एक प्रसूता अपने नवजात को एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराने के बाद लापता हो गई। चिकित्सालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। नवजात एसएनसीयू में सुरक्षित है।
मंगलवार दोपहर एक प्रसूता अपने नवजात को भर्ती कराने अस्पताल पहुंची। अस्पताल कर्मियों ने उसे तत्काल एसएनसीयू में दाखिल करा दिया गया। प्रसूता ने अपना पता गौर लिखवाया। जबकि खुद की ससुराल कप्तानगंज बताई। उसने मोबाइल के पांच नंबर दिए, जिसे अस्पताल के अभिलेखों में दर्ज कर लिया गया। दो दिन रहने के बाद 13 जनवरी को महिला ने करीब दो बजे अपने नवजात को एसएनसीयू में जाकर फीडिंग कराई। इसके बाद वह नीचे आई, मगर अपने बेड पर जाने के बजाय वह लापता हो गई। शाम को जब दोबारा नर्स उसे बुलाने आई तो आसपास की महिलाओं ने बताया कि वह दोपहर से आई ही नहीं। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हो गई, मगर वह मिली नहीं।
इसकी सूचना महिला अस्पताल की सीएमएस सुषमा सिन्हा ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अभिलेखों में दिए गए फोन नंबरों पर मिलाना शुरू किया तो नंबर ही नहीं लगा। हालांकि प्रसूता की ओर से मुंबई में काम करने वाले पति के दोस्त के दिए गए नंबर पर घंटी तो जा रही है, मगर उसे रिसीव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. सिन्हा ने कहा कि जिस दिन महिला आई थी, उसी समय कर्मियों ने बताया कि 15-16 वर्ष का किशोर उसे बाइक से लेकर आया था, मगर उसे बच्चा हो चुका था। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई थी। जब महिला लापता हुई तो तत्काल इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई और तब से लेकर अब तक पुलिस उसके ठिकाने व उससे संबंधित लोगों को तलाश रही है, मगर अब तक उसे खोजा नहीं जा सका है। बताया कि महिला ने खुद की ससुराल कप्तानगंज लिखवाया है। जबकि पति को मुंबई में रहने की बात भी दर्ज कराई है। उसने पति के साथ रहने वाले उसके एक दोस्त नंबर भी दिया है, लेकिन उस पर घंटी जा रही है कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा है। फिल्हाल पुलिस महिला को तलाश रही है। नवजात पूरी तरह स्वस्थ है।