{"_id":"64d68e1547dc40e39b0f0214","slug":"in-four-days-only-five-hours-power-supply-from-bhitera-feeder-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2639-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चार दिनों में भितेरा फीडर से महज पांच घंटे हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चार दिनों में भितेरा फीडर से महज पांच घंटे हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेरे में रात गुजार रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं की जा रही है। उपकेंद्र के भितेरा फीडर से आपूर्ति चार दिनों से खराब चल रही है। स्थिति यह है कि चार दिनों में ग्रामीणों को महज पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिली है। जिससे उपभोक्ता अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। नक्थर निवासी उपभोक्ता अयोध्या नाथ त्रिपाठी ने बताया कि चार दिनों से न के बराबर ही बिजली आपूर्ति मिली है। घरों में महिलाएं टॉर्च की रोशनी में खाना बन रही हैं। बारिश का समय होने के कारण अंधेरे में रात डर डर कर काटनी पड़ रही है। भितेहरा निवासी सुशील कुमार व अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि चार दिनों से आपूर्ति खराब है। मोबाइल फोन चार्ज करने भर की बिजली नहीं मिल रही है। बारिश का समय होने के कारण रात काफी मुश्किलों में काटनी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- भितेहरा फीडर ब्लास्ट होने के कारण आपूर्ति देने में दिक्कतें आ रही हैं। इसे ठीक करवाया जा रहा है। फीडर नया लगाया जाना है। इसके बाद ही समस्या का स्थाई रूप से समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, अवर अभियंता