फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   imprisoned for ten years each for killing a married woman

बस्ती: विवाहिता की हत्या में पति, सास को दस-दस साल की कैद

Thu, 09 Feb 2023 05:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परिपूर्णानंद पांडेय व कमलेश चौधरी ने अदालत को बताया कि इटवा थाना क्षेत्र के रुदौलिया बुजुर्ग, जनपद सिद्धार्थनगर निवासी मथुरा सिंह ने नगर थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी रेनू की शादी वर्ष 2013 में नगर थाना क्षेत्र के रजली गांव निवासी महेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह के साथ की थी।

विज्ञापन
imprisoned for ten years each for killing a married woman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बस्ती जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना की अदालत ने विवाहिता की दहेज के लिए हत्या के मामले सास व पति को 10-10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर छह-छह हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसे अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परिपूर्णानंद पांडेय व कमलेश चौधरी ने अदालत को बताया कि इटवा थाना क्षेत्र के रुदौलिया बुजुर्ग, जनपद सिद्धार्थनगर निवासी मथुरा सिंह ने नगर थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी रेनू की शादी वर्ष 2013 में नगर थाना क्षेत्र के रजली गांव निवासी महेंद्र सिंह उर्फ मंटू सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन


कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा। कुछ दिनों बाद ससुर, जेठ-जेठानी व पति ने विवाहिता पर मायके से अंगूठी लाने के लिए कहा। इसकी जानकारी रेनू ने अपनी मां को दी। जून 2016 में वह बेटी को जब अपने घर ले गए तो उसने प्रताड़ना की पूरी कहानी बताई। जुलाई में ससुर राजेश्वरी सिंह उसको विदा कराने आए तो बातचीत की। बेटी के ससुर दहेज की मांग पर अड़े रहे। इसे देने में अपनी असमर्थता भी राजेश्वरी सिंह से बता दी। बेटी को समझाकर उसे ससुराल के लिए विदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बेटी रेनू घर पर ससुराल में हो रहे प्रताड़ना को बताती रही। तीन सितंबर 2016 की सुबह गांव के लोगों ने सूचना दी कि रेनू की आग से झुलसकर मौत हो गई है। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा के रेनू का शव घर पर है। रेनू का पूरा सिर जला हुआ था। ससुराल के लोग बिना मायके में सूचना दिए उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।


इस मामले में पति महेंद्र, ससुर राजेश्वरी सिंह, सास ऊषा सिंह, जेठ बबलू व जेठानी पर मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना के दौरान जेठ व जेठानी का नाम केस से निकाल दिया। पति, सास व ससुर के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। मुकदमा के विचारण के दौरान ससुर राजेश्वरी सिंह की मृत्यु हो गई। पत्रावली के अवलोकन, गवाहों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने महेंद्र सिंह उर्फ मंटू व ऊषा सिंह को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed