फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Illegal vehicles are taking passengers from the highway, roadways' income has decreased

Basti News: हाईवे से डग्गामार उठा रहे सवारी, घट गई रोडवेज की आमदनी

Mon, 09 Mar 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicles are taking passengers from the highway, roadways' income has decreased
बस्ती। होली पर्व बीतने के बाद अब लोग महानगरों की ओर वापसी करने लगे हैं। मगर, हाईवे से ही डग्गेमार वाहनों के सवारियां उठा लेने से रोडवेज बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही हैं। इससे आमदनी प्रभावित हुई है। इसको लेकर निगम के अधिकारी चिंतित हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार सवारियां कम निकलने से आय पर संकट है। निगम के अनुसार, पिछले साल होली बीतने के बाद 20 से 25 लाख रुपये की आमदनी रोजाना होती थी, इस बार घटकर आधा यानी की 10 से 12 लाख हो गया है। जबकि दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट के लिए नियमित रोडवेज बस संचालित हैं, बावजूद इसके कम सवारी होने से बसों की इनकम डाउन है। होली पर्व मनाने के बाद प्रवासी लोग अपने रोजगार वाले स्थान पर लौटने लगे हैं। शनिवार को रोडवेज परिसर में दिल्ली, कानपुर, लखनऊ के यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गईं थीं, मगर कम सवारी के चलते सिर्फ तीन बसें ही दिल्ली जा सकीं।
विज्ञापन

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि होली मनाकर बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रूट पर ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि, आपेक्षा के अनुसार, सवारी कम हैं। बताया कि डग्गामार वाहनों के चलते अधिकांश सवारी को हाईवे से उठा ले रहे हैं। इससे बसों में यात्रियों की संख्या कम हुई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग से समन्वय बनाया जाएगा। नौ मार्च तक होली स्पेशल सेवा जारी रहेगी। इसके लिए 66 बसें लगी हुई हैं। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना लागू है। लोकल रूट पर भी अनुबंधित बस सेवा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अनाधिकृत रूप से राष्ट्रीयकृत मार्गों पर संचालित डग्गामार वाहनों के चलते परेशानी हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed